Popular

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
RAJASTHAN NEWS / August 26, 2026

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev
PODCAST / August 22, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला
EDITOR'S NEWS / July 30, 2026

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन
NATIONAL NEWS / August 8, 2026

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन

RAJASTHAN NEWS

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने घेराबंदी कर तीसरे आरोपी शैलेंद्र (21), पुत्र हेतराम, निवासी नगला केसरिया (थाना चिकसाना) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

A

By Editorial Desk

Published: Aug 26, 2026 09:51 PM • 2,596 views

Share
Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार 2,596 views

भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

VIJAY KUMAR/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES

भरतपुर के मथुरागेट क्षेत्र में एमएसजे कॉलेज के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने का प्रयास कांस्टेबल उदय सिंह की बहादुरी से टल गया। गश्त के दौरान संदिग्ध आहट सुनकर कांस्टेबल ने तुरंत एटीएम का शटर गिराकर बदमाशों को अंदर बंद कर दिया और कंट्रोल रूम को सूचित किया।

Bharatpur ATM Robbery Case: भरतपुर: मथुरागेट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक कांस्टेबल की सजगता और बहादुरी से बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने की बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

कांस्टेबल की सूझबूझ से फंसे बदमाश

मंगलवार देर रात मथुरागेट थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान एमएसजे कॉलेज के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ के पास से कांस्टेबल उदय सिंह गुजर रहे थे। तभी उन्हें बूथ के अंदर से धातु कटने की संदिग्ध आहट सुनाई दी। अनहोनी की आशंका होने पर जब उन्होंने झांककर देखा तो बदमाश एटीएम मशीन को कटर से काटने का प्रयास कर रहे थे।

मौके से दो दबोचे, भारी मात्रा में औजार बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एटीएम का शटर उठाकर अंदर से दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा गया। अजय (22), पुत्र लाखन सिंह, निवासी अभौर्रा (थाना कुम्हेर, जिला डीग) और कुलदीप (29), पुत्र देवेंद्र, निवासी गढुआ (थाना इगलास, जिला अलीगढ़, यूपी) को गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एटीएम काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण और औजार बरामद किए गए। पुलिस ने उनके पास से एक कटर मशीन, कटर की तीन अतिरिक्त ब्लेड, सब्बल, हथौड़ा, कटर प्लास, पेचकस, टेप, हेलमेट और एक बैग जब्त किया है।

2,596 views