Popular

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev
PODCAST / August 22, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
RAJASTHAN NEWS / August 26, 2026

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

PEOPLE

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

मानसिक दबाव ने परेशान कर दिया था'अपने जेल के दिनों को याद करते हुए संदीपा विर्क इमोशनल भी हो गईं। उन्होंने बताया कि वहां लगातार बने रहने वाले मानसिक दबाव और परेशानियों के चलते एक समय ऐसा भी आया, जब उनके मन में खुद की जान लेने का विचार तक आया था। संदीपा की ये आपबीती सामने आने के बाद उनके जेल में बिताए समय को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि जेल की व्यवस्था और तलाशी से जुड़े उनके ये दावे उनके व्यक्तिगत अनुभव और पॉडकास्ट में कही गई बातों पर आधारित हैं।

A

By Editorial Desk

Published: Sep 13, 2026 12:35 PM • 15,956 views

Share
EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन' 15,956 views

हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी

अर्चना सिंह /JOURNALIST/DAILY INDIATIMES

Sandeepa Virk: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस संदीपा विर्क ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया है, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। 6 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संदीपा विर्क को दिल्ली की तिहाड़ जेल में करीब साढ़े चार महीने बिताने पड़े थे। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने जेल में गुजारे अपने दिनों के बारे में कई चौंकाने वाले दावे किए।

जेल में तलाशी को लेकर संदीपा विर्क ने किया बड़ा दावा

संदीपा विर्क ने पॉडकास्ट में जेल की कथित बदइंतजामी, तलाशी के दौरान होने वाली परेशानी और मानसिक दबाव को लेकर खुलकर बात की। संदीपा विर्क ने दावा किया कि जेल में कैदियों की तलाशी का तरीका बेहद असहज और अपमानजनक होता है। उनके मुताबिक जेल पहुंचने के बाद स्टाफ कपड़े उतरवाकर शरीर की जांच करते थे और प्राइवेट पार्ट्स तक टॉर्च की रोशनी डालकर तलाशी ली जाती थी।

बार-बार कपड़े उतरवाकर तलाशी ली जाती थी'

संदीपा विर्क ने बताया कि कई बार उनकी मर्जी के बिना कपड़े उतरवाकर तलाशी ली जाती थी। सर्दियों के मौसम में भी इस प्रक्रिया के दौरान कैदियों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था। संदीपा ने सवाल उठाया कि जब कैदियों की इतनी सख्ती से जांच की जाती है, तो जेल के अंदर मोबाइल फोन और ड्रग्स जैसी प्रतिबंधित चीजें आखिर कैसे पहुंचती हैं।

पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

संदीपा विर्क ने जेल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी के पास पैसा है, तो जेल के अंदर भी बहुत कुछ संभव हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से कैदियों की नियमित जांच की जाती थी, उसके बावजूद जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने की खबरें सामने आती रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दिन में दो से तीन बार तक स्ट्रिप सर्च (पूरे कपड़े उतारकर होने वाली जांच) की जाती थी। इस तरह की बार-बार होने वाली तलाशी उनके लिए बेहद परेशान करने वाली थी। बार-बार ऐसी स्थिति से गुजरने के दौरान उन्हें काफी असहज महसूस होता था।

जेल के खाने और टॉयलेट पर भी उठाए सवाल

संदीपा विर्क ने जेल के अंदर साफ-सफाई और खाने की व्यवस्था को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि वहां खाना और टॉयलेट बेहद गंदे हुआ करते थे। जेल में पहुंचने के पहले ही दिन उन्हें करीब 25-26 दूसरे लोगों के साथ एक कमरे में रखा गया था। संदीपा के मुताबिक अचानक ऐसी जगह और परिस्थितियों में पहुंचना उनके लिए बेहद मुश्किल अनुभव था। जेल में रहने के दौरान लगातार मानसिक तनाव और दबाव ने उनकी स्थिति को और कठिन बना दिया था।

मानसिक दबाव ने परेशान कर दिया था'

अपने जेल के दिनों को याद करते हुए संदीपा विर्क इमोशनल भी हो गईं। उन्होंने बताया कि वहां लगातार बने रहने वाले मानसिक दबाव और परेशानियों के चलते एक समय ऐसा भी आया, जब उनके मन में खुद की जान लेने का विचार तक आया था। संदीपा की ये आपबीती सामने आने के बाद उनके जेल में बिताए समय को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि जेल की व्यवस्था और तलाशी से जुड़े उनके ये दावे उनके व्यक्तिगत अनुभव और पॉडकास्ट में कही गई बातों पर आधारित हैं।

Tags:
15,956 views