Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

EXCLUSIVE PODCAST: बच्चों को SOCIAL MEDIA और मोबाइल से दूर रखें और ऑटिज्म को गंभीरता से लें माता पिता, AKS FATMA
PODCAST / August 28, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: बच्चों को SOCIAL MEDIA और मोबाइल से दूर रखें और ऑटिज्म को गंभीरता से लें माता पिता, AKS FATMA

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

RAJASTHAN NEWS

BHARATPUR NEWS: भरतपुर: युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल, 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; मुंह में मल-मूत्र डालने का भी आरोप

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है। वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट और शिकायत में लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच की जाएगी। फिलहाल खटीक मोहल्ले में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है

A

By Editorial Desk

Published: Nov 12, 2026 06:09 PM • 4,848 views

Share
BHARATPUR NEWS: भरतपुर: युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल, 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; मुंह में मल-मूत्र डालने का भी आरोप 4,848 views

भरतपुर से बड़ी खबर: सामाजिक आतंकवाद..

भरतपुर: युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल, 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; मुंह में मल-मूत्र डालने का भी आरोप

Vijay Singh की रिपोर्ट

DAILY INDIATIMES

भरतपुर के रूपवास में युवक को तीन घंटे बंधक बनाकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रूपवास (भरतपुर). भरतपुर जिले के रूपवास में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने 14 नामजद और 8 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर उनके बेटे रोहित को घर से बाहर ले जाकर लाठी-डंडों से मारपीट की और करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान महिलाओं पर युवक के मुंह में मल-मूत्र और कीचड़ डालने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घर पर खाना खा रहे युवक को जबरदस्ती लेकर गए बाहर

थानाधिकारी विनोद मीणा के अनुसार, खटीक मोहल्ला निवासी कैलाश चंद पुत्र तोताराम खटीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि उनका बेटा रोहित घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान विवेक, धन्नो, पिंटू, सुषमा, चंचल, राजेश, विनोद, कुणाल, बेबी, गौतम, उषा, पुष्पेंद्र, राजेश की साली और 8 अन्य लोग वहां पहुंचे।

आरोप है कि इन लोगों ने रोहित को घर से बाहर ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान उसे गंदी गालियां दी गईं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उसके मुंह में अपशिष्ट पदार्थ और कीचड़ भर दिया गया।

मारपीट से हालत गंभीर होने का आरोप

कैलाश चंद ने पुलिस को बताया कि मारपीट में उनके बेटे के शरीर पर काफी चोटें आई हैं। वह घटना के बाद डर के कारण अर्धचेतन अवस्था में चला गया। पिता का आरोप है कि इस घटना के कारण बेटे की मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा आरोपियों पर लूटपाट करने और हैंडपंप से पानी नहीं भरने देने का भी आरोप लगाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ रोहित श्रीवास्तव को सौंपी गई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है। वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट और शिकायत में लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच की जाएगी। फिलहाल खटीक मोहल्ले में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है

4,848 views