WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा
ईरान में मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान की अधिकारी बहार घांदेहरी ने इस कार्रवाई की आलोचना की है। उनका कहना है कि इस सजा का मकसद लोगों को डराना और सरकार के नियमों को मानने के लिए मजबूर करना है। उन्होंने कहा कि अपनी पसंद के कपड़े पहनने और गाना गाने के लिए किसी महिला को सजा देना उसके बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन है। ईरान में महिलाओं के हिजाब को लेकर पहले भी बड़े विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। सितंबर 2022 में महसा अमीनी को हिजाब के नियमों का पालन न करने के आरोप में मोरैलिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हिरासत में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा
DAILY INDIATIMES NEWS NETWORK
ईरान की सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब गाना गाने पर कोड़े मारने की सजा दी गई। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में..
ईरान की महिला सिंगर परस्तू अहमदी (Parastoo Ahmadi) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। दिसंबर 2024 में परस्तू अहमदी ने बिना हिजाब और बिना बाजू वाले कपड़े पहनकर एक शो में गाना गाया था। अब इस मामले में उन्हें कोड़े मारने की सजा दी गई है। बीबीसी से बात करते हुए उनके वकील ने बताया कि सोमवार को सजा लागू की गई। अहमदी के साथ तीन संगीतकारों और एक प्रोड्यूसर को भी कोड़े मारे गए।

परस्तू अहमदी ने कही ये बात
दरअसल, ईरान में महिलाओं के सार्वजनिक रूप से गाने पर रोक है। इसके अलावा उन्हें घर से बाहर निकलते समय हिजाब पहनने और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने होते हैं। हालांकि, अहमदी ने उनपर लगे आरोपों को गलत बताया था। परस्तू अहमदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि वह बस एक ऐसी लड़की हैं, जो उन लोगों के लिए गाना चाहती है जिनसे वह प्यार करती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने प्यारे देश ईरान के लिए गाना चाहती हूं। यह मेरा हक है और मैं इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती। ईरान के इस खूबसूरत हिस्से में इतिहास और हमारी पुरानी कहानियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इस काल्पनिक कॉन्सर्ट में मेरी आवाज सुनिए और अपने खूबसूरत देश की कल्पना कीजिए।'अहमदी ने आखिर में कहा, 'इस मुश्किल और खास समय में जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं।'

महिलाओं की आजादी पर फिर उठे सवाल