Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST
PODCAST / October 8, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST
EDITOR'S OPINION / November 20, 2026

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

Popular

JAIPUR NEWS: जयपुर में JSA SILVER SHOW 2026 का भव्य आयोजन, देश-विदेश के ज्वेलरी कारोबारियों ने लिया हिस्सा, चांदी के कारोबार को नई पहचान देने की पहल, 250 से अधिक प्रदर्शकों ने पेश किए आकर्षक कलेक्शन, अरुण गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका

Gomes Gems के संस्थापक श्री अरुण गर्ग ने JSA SILVER SHOW की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अपनी व्यापारिक समझ, पेशेवर अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। श्री अरुण गर्ग का मानना है कि जयपुर की चांदी की इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे आयोजनों से निर्माताओं, व्यापारियों और कारीगरों को एक साझा मंच मिलता है तथा नए कारोबारी संबंध स्थापित करने के अवसर पैदा होते हैं।

A

By Editorial Desk

Published: Nov 24, 2026 03:15 PM • 7,504 views

Share
JAIPUR NEWS: जयपुर में JSA SILVER SHOW 2026 का भव्य आयोजन, देश-विदेश के ज्वेलरी कारोबारियों ने लिया हिस्सा, चांदी के कारोबार को नई पहचान देने की पहल, 250 से अधिक प्रदर्शकों ने पेश किए आकर्षक कलेक्शन, अरुण गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका 7,504 views

जयपुर में JSA SILVER SHOW 2026 का भव्य आयोजन, देश-विदेश के ज्वेलरी कारोबारियों ने लिया हिस्सा

चांदी के कारोबार को नई पहचान देने की पहल, 250 से अधिक प्रदर्शकों ने पेश किए आकर्षक कलेक्शन

VISHNU AGRAWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES/240112026

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में चांदी के आभूषणों और सिल्वर इंडस्ट्री को नया आयाम देने के उद्देश्य से जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (JSA) की ओर से तीन दिवसीय JSA SILVER SHOW 2026 का भव्य आयोजन 22 से 24 नवंबर तक बीएम बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शकों, ज्वेलरी निर्माताओं, थोक व्यापारियों, रिटेलर्स और डिजाइनर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने चांदी से निर्मित आकर्षक आभूषणों और उत्पादों की सराहना करते हुए आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी।

250 से अधिक प्रदर्शकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

JSA SILVER SHOW में 250 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों ने अपने उत्पादों, नवीनतम डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में चांदी की ज्वेलरी, 925 स्टर्लिंग सिल्वर, एंटीक डिजाइन, सिल्वर गिफ्ट आइटम, सजावटी उत्पाद और आकर्षक हस्तनिर्मित कलेक्शन विशेष आकर्षण रहे।

रामायण थीम पर तैयार चांदी का शतरंज, लगभग दो किलो चांदी से बना विशेष झुमका, चांदी का डाइनिंग टेबल और अन्य कलात्मक उत्पादों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अरुण गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका

Gomes Gems के संस्थापक श्री अरुण गर्ग ने JSA SILVER SHOW की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अपनी व्यापारिक समझ, पेशेवर अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

श्री अरुण गर्ग का मानना है कि जयपुर की चांदी की इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे आयोजनों से निर्माताओं, व्यापारियों और कारीगरों को एक साझा मंच मिलता है तथा नए कारोबारी संबंध स्थापित करने के अवसर पैदा होते हैं।

चांदी के कारोबार में नई संभावनाएं

चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी को लेकर नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। शादी-विवाह के सीजन, गिफ्टिंग और हल्के वजन की आधुनिक ज्वेलरी की बढ़ती मांग से कारोबारियों को नए अवसर मिलने की संभावना है।

आयोजन के दौरान हजारों व्यापारियों और खरीदारों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजकों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन चांदी की 10 हजार किलो से अधिक की बुकिंग हुई।

जयपुर को वैश्विक सिल्वर ट्रेड हब बनाने की दिशा में पहल

जयपुर पहले से ही चांदी के आभूषणों, रत्नों और पारंपरिक हस्तशिल्प के लिए देश-दुनिया में अपनी पहचान रखता है। JSA SILVER SHOW जैसे आयोजन जयपुर के निर्माताओं, कारीगरों और व्यापारियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस आयोजन से यह संदेश सामने आया है कि जयपुर की सिल्वर इंडस्ट्री आधुनिक डिजाइन, पारंपरिक कारीगरी और व्यावसायिक विस्तार के साथ नए मुकाम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Tags:
7,504 views