Popular

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

1 अक्टूबर से #WhatsApp Business के नियम बदलने वाले हैं. कुछ मैसेज पर कंपनियों को करीब 14 पैसे का चार्ज देना, लेकिन आम यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा.
Viral News / September 30, 2026

1 अक्टूबर से #WhatsApp Business के नियम बदलने वाले हैं. कुछ मैसेज पर कंपनियों को करीब 14 पैसे का चार्ज देना, लेकिन आम यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा.

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

EXCLUSIVE NEWS: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का नया अवतार, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
Popular / September 30, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का नया अवतार, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस

POLITICS

AMIT SHAH NEWS : वंदे मातरम् को लेकर मचा सियासी बवाल, सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, कही ये बात

A

By Editorial Desk

Published: Aug 16, 2026 03:08 PM • Updated: Sep 26, 2026 • 162 views

Share
AMIT SHAH NEWS : वंदे मातरम् को लेकर मचा सियासी बवाल, सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, कही ये बात 162 views

वंदे मातरम् को लेकर मचा सियासी बवाल, सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, कही ये बात

चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया. शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रीय गीत को भुलाया. बीजेपी ने सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत भी की है.

VISHNU AGRAWAL/DAILY INDIATIMES

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते राष्ट्रीय गीत को भुला दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम्' को फिर से सम्मान और नई पहचान देने का काम किया है.

यह विवाद कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम्' के पूर्ण गायन को लेकर शुरू हुआ. बीजेपी का आरोप है कि सोनिया गांधी ने गीत के दौरान आपत्ति जताते हुए इसे रोकने के लिए कहा. वीडियो में सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत और इशारे करते हुए देखा गया. हालांकि, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया है. पार्टी की ओर से कहा गया कि सोनिया गांधी खरगे के लिए कुर्सी की व्यवस्था को लेकर बात कर रही थीं.

आपका पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी'

अमित शाह ने सोनिया गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि करोड़ों देशवासी इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद जब बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का अमर गीत फिर से पूरे सम्मान के साथ गूंज रहा है, तब इस पर आपत्ति जताना दुर्भाग्यपूर्ण है.

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को भी 'वंदे मातरम्' को बीच में रोकने के बारे में सोचना तक नहीं चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने को भी कहा. गृह मंत्री ने दावा किया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने लंबे समय तक 'वंदे मातरम्' को वह सम्मान नहीं दिया, जिसका वह हकदार है.गौरतलब है कि 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी लगातार इसके ऐतिहासिक महत्व को सामने रख रही है. गृह मंत्रालय भी इसे स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत बता चुका है.

अटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद

राजस्थान दौरे के दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वाजपेयी के नेतृत्व और उनके कार्यकाल को याद किया

भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे. उनके नेतृत्व में पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ और 1999 में भारत ने कारगिल युद्ध में जीत हासिल की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मजबूत राष्ट्र की नीति को आगे बढ़ाया है. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इन अभियानों ने दुनिया के सामने भारत की ताकत को दिखाया है.

Tags:
162 views