EXCLUSIVE NEWS: मोहन भागवत को जज बना दो और डिबेट करते हैं…’, राहुल गांधी ने फिर दिया पीएम मोदी को चैलेंज
इससे पहले राहुल गांधी ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था, “मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए।आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।”
मोहन भागवत को जज बना दो और डिबेट करते हैं…’, राहुल गांधी ने फिर दिया पीएम मोदी को चैलेंज
VISHNU AGRAWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM
राहुल गांधी ने कहा मोदी जी आप आरोप लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए बहस करिए, सब साफ हो जाएगा।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से बहस के लिए चैलेंज दिया है। इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी थी और कहा था कि आप किसी भी मंच, किसी भी समय, बहस के लिए हिम्मत है तो आइए। 24 घंटे बीत जाने के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी को चुनौती देते हुए वीडियो जारी किया है।

राहुल गांधी ने X पर एक वीडियो में कहा, “24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी मंच पर आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो और फिर डिबेट करते हैं।”
मोदी जी खुलकर बहस होगी’
राहुल गांधी ने कहा कि सवाल उठेंगे आर्थिक सिस्टम पर, आर्थिक स्ट्रक्चर पर, अमेरिका के साथ डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, Epstein- ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसपे खुलकर बहस होगी। उन्होंने कहा कि आ जाइए, डरिए मत और दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए।
राहुल गांधी ने आगे कहा, “आप आरोप लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा। बाकी चीजों पर आपने मानहानि केस लगा रखा है, शायद 45 केस मेरे ऊपर हैं। मगर इस डिबेट मामले पर, विदेशी कनेक्शन पर आप मानहानि नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहां भी बहस करेंगे, खुल के। ये सब बहस करते हैं, आइए। हैप्पी दिवाली, मोदी जी।”
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।
आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।
देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।
राहुल ने दी थी चुनौती