Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

EXCLUSIVE PODCAST: बच्चों को SOCIAL MEDIA और मोबाइल से दूर रखें और ऑटिज्म को गंभीरता से लें माता पिता, AKS FATMA
PODCAST / August 28, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: बच्चों को SOCIAL MEDIA और मोबाइल से दूर रखें और ऑटिज्म को गंभीरता से लें माता पिता, AKS FATMA

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

EXCLUSIVE PODCAST: देश में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कॉर्पोरेट को आगे आना चाहिए, FOOTBALL मेरा जुनून, मेरी पहचान: RYAN ROY SHAH
PODCAST / September 1, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: देश में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कॉर्पोरेट को आगे आना चाहिए, FOOTBALL मेरा जुनून, मेरी पहचान: RYAN ROY SHAH

ENTERTAINMENT

कोर्ट को हल्‍के में न लें', नोरा फतेही को दिल्‍ली की अदालत ने फटकारा, ₹200Cr वसूली केस में समन के बाद भी गायब

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले में मकोका (MCOCA - महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत चार्जशीट दाखिल की है, क्योंकि इसे एक संगठित अपराध गिरोह माना गया है। अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को इस विशिष्ट ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबी कैद (बिना दोषसिद्धि के 7-9 साल जेल में रहने) और त्वरित सुनवाई के अधिकार के आधार पर जमानत दे दी थी। हालांकि, मकोका और कई अन्य धोखाधड़ी के गंभीर मामलों के कारण वह अभी भी जेल में ही बंद है।

A

By Editorial Desk

Published: Nov 03, 2026 06:25 PM • 16,032 views

Share
कोर्ट को हल्‍के में न लें', नोरा फतेही को दिल्‍ली की अदालत ने फटकारा, ₹200Cr वसूली केस में समन के बाद भी गायब 16,032 views

कोर्ट को हल्‍के में न लें', नोरा फतेही को दिल्‍ली की अदालत ने फटकारा, ₹200Cr वसूली केस में समन के बाद भी गायब

VISHNU AGRAWAL/DAILY INDIA TIMES

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नोरा फतेही को ₹200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस केस में नोरा को सोमवार को हाजिर होने के लिए समन भेजा गया था। लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचीं। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि नोरा फतेही को समन भेजा गया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि वह आ रही हैं या नहीं। उनके वकील ने कोर्ट में हाजीरी से छूट के लिए अर्जी लगाई है। इस पर कोर्ट ने नोरा के वकील को फटकार लगा दी।

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इससे पहले ED ने नोरा फतेही से पूछताछ की थी। यह मामला 2021 की शुरुआत का है। नाराज अदालत ने फटकार लगाने के बाद नोरा फतेही को नया समन जारी किया है। अब उन्‍हें शुक्रवार 06 नवंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।

द‍िल्‍ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को फटकार लगाई है। एक्‍ट्रेस को ₹200 करोड़ जबरन वसूली मामले में 2 नवंबर को पेश होना था। लेकिन समन के बावजूद वह नहीं पहुंचीं। इस पर अदालत ने नया समन जारी करते हुए दो टूक कहा क‍ि वह कोर्ट को हल्‍के में न लें, उनका बर्ताव ठीक नहीं है

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नोरा फतेही को ₹200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस केस में नोरा को सोमवार को हाजिर होने के लिए समन भेजा गया था। लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचीं। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि नोरा फतेही को समन भेजा गया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि वह आ रही हैं या नहीं। उनके वकील ने कोर्ट में हाजीरी से छूट के लिए अर्जी लगाई है। इस पर कोर्ट ने नोरा के वकील को फटकार लगाते हुए कहा, 'वह एक गवाह हैं और उन्हें यहां मौजूद होना चाहिए था। उनका बर्ताव ठीक नहीं है, कोर्ट को हल्के में न लें।'

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इससे पहले ED ने नोरा फतेही से पूछताछ की थी। यह मामला 2021 की शुरुआत का है। 34 साल की एक्‍ट्रेस को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में गवाह के तौर पर सोमवार, 02 नवंबर को पेश होना था। अब कोर्ट ने नोरा के बर्ताव को अनुचित बताते हुए उनकी आलोचना की है। कोर्ट ने नोरा फतेही के वकील से यह भी कहा कि वह उनसे कहें कि 'कोर्ट को बेवकूफ बनाने की कोशिश न करें।'

नोरा फतेही को नया समन जारी, अब 6 नवंबर को पेश होने को कहा

नाराज अदालत ने फटकार लगाने के बाद नोरा फतेही को नया समन जारी किया है। अब उन्‍हें शुक्रवार 06 नवंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया

नोरा ने ED से कहा- सुकेश की पत्‍नी ने पार्टी में परफॉर्म करने बुलाया था

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ के दौरान नोरा फतेही ने बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी ने उन्हें एक पार्टी में बुलाया था। यह मुलाकात सिर्फ पार्टी में परफॉर्मेंस देने की थी। उन्हें वहां फीस के तौर पर कैश की जगह महंगे तोहफे दिए गए थे। नोरा के इस दावे के बाद, जांचकर्ताओं ने उन महंगे तोहफों की पड़ताल की, जिनमें एक BMW कार और गुच्ची (Gucci) हैंडबैग जैसी चीजें शामिल थीं

सुकेश की चिट्ठी में दावा- नोरा को मोरक्‍को में घर खरीदने के लिए दिए करोड़ों

नोरा फतेही ने यह भी दावा किया कि सुकेश से उनका कोई लेना-देना नहीं था और वह इस ठग के गिरोह का शिकार बनी थीं। एक्‍ट्रेस के मुताबिक, जब उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है, तो उन्होंने सुकेश से अपने सारे संपर्क तोड़ लिए थे। हालांकि, इस मामले तब एक नया मोड़ आया, जब सुकेश ने एक चिट्ठी में दावा किया कि उसने नोरा फतेही को मोरक्को के कैसाब्लांका में घर खरीदने में मदद करने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे

सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा से कहा- घट‍िया ड्रामा बंद करोसुकेश चंद्रशेखर ने जेल से लिखी अपनी चिट्ठी में नोरा से कहा कि वह खुद को पीड़ित बताकर 'घटिया ड्रामा' बंद करे। साथ ही धमकी दी कि वह उस समय की उनकी बातचीत को सार्वजनिक कर देगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि नोरा फतेही असल में जैकलीन फर्नांडिस के साथ उसके रिश्तों से जलती थी। दिन में कई बार उसे फोन करके जैकलीन के साथ अपना रिश्ता खत्म करने की 'मिन्नतें' करती थी।

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्‍ड्र‍िंग और ₹200 करोड़ की वसूली मामला क्‍या है?सुकेश चंद्रशेखर का ₹200 करोड़ की जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामला दिल्ली की रोहिणी जेल से चलाए गए एक हाई-प्रोफाइल रैकेट और काले धन को सफेद करने से जुड़ा है। इस मामले के मुख्य आरोपी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल हैं। सुकेश पर आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से लगभग 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की थी। सुकेश ने 2020-21 के दौरान जेल में बंद रहते हुए फोन पर खुद को भारत सरकार का बड़ा अधिकारी बताया।

सुकेश चंद्रशेखर केस से नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस का कनेक्‍शन

ED का आरोप है कि सुकेश ने अवैध रूप से हासिल किए गए पैसों का इस्तेमाल अपने करीबी लोगों के लिए लग्जरी ग‍िफ्टस, कारें और अन्य महंगी चीजें खरीदने में किया था। इनमें जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही भी शामिल हैं। ED ने जैकलीन को इस मामले में सह-आरोपी बनाया है। आरोप है कि वह सुकेश के लगातार संपर्क में थीं और उन्होंने सुकेश द्वारा ठगे गए पैसों से मिले महंगे तोहफों का इस्तेमाल किया। जून 2026 में दिल्ली की अदालत ने सुकेश और जैकलीन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोप तय किए हैं। दूसरी ओर, नोरा फतेही इस मामले में एक सरकारी गवाह हैं।

दिल्‍ली पुलिस ने मकोका के तहत दर्ज किया है केस

16,032 views