Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम
Popular / September 17, 2026

इतनी बड़ी होने पर भी कंगना रनौत को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, गुस्से में मां ने आकर किया ये काम

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है
PODCAST / September 13, 2026

EXCLUSIVE PODCAST WITH TOP MODEL & ARTIST" MEDHA": मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सफलता के लिए खुद के प्रति आत्मविश्वास और मजबूत इरादा जरूरी.. SUCCESS खुद बड़े अवसर देती है

EXCLUSIVE PODCAST: बच्चों को SOCIAL MEDIA और मोबाइल से दूर रखें और ऑटिज्म को गंभीरता से लें माता पिता, AKS FATMA
PODCAST / August 28, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: बच्चों को SOCIAL MEDIA और मोबाइल से दूर रखें और ऑटिज्म को गंभीरता से लें माता पिता, AKS FATMA

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट
EDITOR'S OPINION / September 16, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी में थोड़ी जीत से हताशा और कॉंग्रेस थोड़ी हार से जश्न मना रही, JOURNALIST VISHNU AGRAWAL की रिपोर्ट

RAJASTHAN NEWS

एमआई रोड स्थित जेकेजे एंड संस ज्वैलर्स: जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को दोपहर करीब 1:26 बजे फर्म के मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने 5-5 ग्राम के 20 सोने के सिक्के खरीदने की इच्छा जताई। इसके बाद लगातार फोन और वॉट्सऐप के जरिये बातचीत होती रही। सौदा तय होने के बाद खरीदार ने भुगतान और माल लेने के लिए अलग-अलग व्यक्तियों (आकाश जैन और फिर मनीष) के मोबाइल नंबर देकर लोकेशन पर कर्मचारियों को भेजने को कहा। इस पर शोरूम के कर्मचारी ब्रजमोहन और मनीष शर्मा को सिक्के लेकर भेजा गया था।

A

By Editorial Desk

Published: Nov 11, 2026 02:02 PM • 4,862 views

Share
एमआई रोड स्थित जेकेजे एंड संस ज्वैलर्स: जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल 4,862 views

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

VIJAY KUMAR/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

Fake Currency Bundle Scam: जयपुर में ठगों ने बैंक की सील लगी नोटों की गड्डियां देकर ज्वैलरी शोरूम से 100 ग्राम सोने के सिक्के ठग लिए। गड्डियां खोलने पर बीच में नोटों की जगह कागज मिले।

जयपुर. शहर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने एक ज्वैलरी शोरूम से 100 ग्राम सोने के सिक्के खरीदने के नाम पर करीब 15 लाख रुपए का सोना हड़प लिया। आरोपियों ने 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों में ऊपर और नीचे असली नोट लगाए थे, जबकि बीच में कोरे कागज भर रखे थे। गड्डियों पर बैंक चेस्ट शाखा की सील और पैकिंग देखकर ज्वैलर्स के कर्मचारी धोखा खा गए। उन्होंने बिना नोट गिने ही गड्डियां अपने बैग में रख लीं और ठगों को सोने के सिक्के सौंप दिए। बाद में शोरूम पहुंचकर जब गड्डियां खोली गईं, तो उनमें नोटों की जगह कागज मिले।

इस संबंध में एमआई रोड स्थित जेकेजे एंड संस ज्वैलर्स के मैनेजर राजेश शर्मा ने संजय सर्कल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ठगों ने फोन पर 5-5 ग्राम के 20 सोने के सिक्कों का ऑर्डर दिया था। इस तरह कुल 100 ग्राम सोने के सिक्कों का सौदा तय हुआ। भुगतान और सिक्के लेने के लिए आरोपियों ने शोरूम के कर्मचारियों को चांदपोल बाजार बुलाया। वहां बैंक की सील लगी नोटों की गड्डियां देकर उन्होंने कर्मचारियों को अपने जाल में फंसा लिया

भीड़ का हवाला देकर नोट गिनने से रोका

दोनों कर्मचारी शाम करीब 7:30 बजे चांदपोल बाजार स्थित एक होटल के पास पहुंचे, जहां मनीष नाम का व्यक्ति मिला। उसने टोकन नंबर बताकर 500-500 रुपए के नोटों के तीन बंडल (कुल 15 लाख रुपए) थमा दिए। कर्मचारियों ने जब रकम गिनने की बात कही, तो आरोपी ने बैंक चेस्ट की सील, पैकिंग और मौके पर भीड़ होने का हवाला देकर कहा कि नोट गिनने की जरूरत नहीं है। इस पर कर्मचारियों ने बिना गिने रकम बैग में रख ली और सिक्के सौंप दिए। पुलिस अब कॉल्स, वॉट्सऐप चैट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर गिरोह की तलाश कर रही है

कॉल और बदलते नंबरों से बुना जाल

4,862 views