Popular

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’
EDITOR'S OPINION / August 26, 2026

बॉलीवुड और राजनीति: कृति सेनन के आउटफिट पर बवाल, राहुल गांधी बोले- ‘महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें’

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS
PODCAST / August 18, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:HAPPINESS और SUCCESS के लिए कर्मों में सुधार जरूरी और मांस खाना या शराब पीना अच्छे बुरे कर्मों की निशानी नहीं, खुद को बदलो ग्रह अपने आप ठीक हो जाएंगे: VIOLINA DAS

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB
PODCAST / August 21, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आज के युवा गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और SOCIAL MEDIA और नशे की लत त्यागे, SATNAM SINGH, कथा वाचक, PANJAB

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan
PODCAST / August 17, 2026

AI का सही इस्तेमाल जैसे वरदान और INSTAGRAM युवा पीडी के लिए घातक, साथ ही बिना Research कोई Success फ़ार्मूला नहीं: Dr. Ishaan

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो
BEST WOMAN / August 24, 2026

जयपुर से EXCLUSIVE खबर: कौन हैं जयपुर में चुनी गईं 19 वर्षीय Miss Universe India काजिया लिज मेजो? दुनिया के शिखर पर महसूस कर रही हूं: काजिया लिज मेजो

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev
PODCAST / August 22, 2026

EXCLUSIVE PODCAST:सही समय पर सही मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सफलता और REIKI Energy तुरंत असरकारक : Maadhivi Mahadev

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार
RAJASTHAN NEWS / August 26, 2026

Bharatpur News: भरतपुर में ATM मशीन काटने पहुंचे बदमाशों को कांस्टेबल ने शटर गिराकर अंदर किया बंद, 3 शातिर गिरफ्तार

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला
EDITOR'S NEWS / July 30, 2026

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन
NATIONAL NEWS / August 8, 2026

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन

EDITOR'S NEWS

EDITOR'S NEWS:'वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता ज़रूरी नहीं', 2 करोड़ वोटर्स के नाम कटने पर राहुल गांधी का तंज

A

By Editorial Desk

Published: Sep 01, 2026 09:37 PM • 92 views

Share
EDITOR'S NEWS:'वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता ज़रूरी नहीं', 2 करोड़ वोटर्स के नाम कटने पर राहुल गांधी का तंज 92 views

'वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता ज़रूरी नहीं', 2 करोड़ वोटर्स के नाम कटने पर राहुल गांधी का तंजलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली और महाराष्ट्र में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर सवाल किया है. उन्होंने एक बार फिर इसे 'वोट चोरी' बताया है.

DAILY INDIATIMES/VISHNU AGRAWAL EDITOR/

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग को 'वोट चोरी आयोग' बताया है. उनका कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद किसी भी कीमत पर बीजेपी को जीत दिलाना और लोकतंत्र को कमजोर करना है. 

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में वोट चोरी की गई थी. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 39 लाख नए वोटर जुड़े और अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि उस समय भी उन्होंने इसे वोट चोरी बताया

राहुल गांधी ने बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार 'वोट चोरी' से बनी है. उनका कहना है कि वोट चोरी से बनी सरकार को जनता की जरूरत नहीं है और यही वजह है कि बीजेपी जनता की बातों को नहीं सुनती

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी X पर पोस्ट करते हुए इसे लेकर सवाल उठाया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र को खोखला करने का भाजपाई षड्यंत्र खुलकर सामने आया है. उन्होंने 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए फिर एक बार बीजेपी पर निशाना साधा. उनका दावा है कि जहां बीजेपी को सुविधा होती है वहां मतदाता जोड़े जाते हैं और जहां उन्हें असुविधा होती है वहां वोटों को काटकर वोट चोरी की जाती है. उन्होंने इसे 'भाजपाई षड्यंत्र' बताया. 

खड़गे ने चुनाव आयोग को 'भाजपा का कुर्सी बचाओ आयोग' बताया है. खड़गे का कहना है कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक से 39 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए. जबकि अब SIR में 2.07 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर हैं. उन्होंने बंगाल का भी जिक्र किया है. 

कांग्रेस अध्यक्ष का दावा है कि बंगाल में जो नाम काटे गए थे उनमें 91% नामों को अपील के बाद जोड़ा गया है. उन्होंने सवाल किया है कि क्या चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए इन नामों को काटा गया था. 

बता दें, दिल्ली और महाराष्ट्र में बीते दिनों SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी. दिल्ली में कुल 47 लाख 56 हजार 722 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर हैं. वहीं, महाराष्ट्र में करीब  2 करोड़ 7 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं. 

92 views