Popular

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला
EDITOR'S NEWS / July 30, 2026

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

टैरो कार्ड हमारे जीवन को मार्ग दर्शन करने के साथ मुश्किल समय में परेशानियों से पार पाने में सहायता करते हैं..  MANNPRIT
PODCAST / July 13, 2026

टैरो कार्ड हमारे जीवन को मार्ग दर्शन करने के साथ मुश्किल समय में परेशानियों से पार पाने में सहायता करते हैं.. MANNPRIT

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन
NATIONAL NEWS / August 8, 2026

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन

CJP NEWS:पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: नोएडा की युवती पर जीरो FIR दर्ज, जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर
NATIONAL NEWS / July 31, 2026

CJP NEWS:पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: नोएडा की युवती पर जीरो FIR दर्ज, जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर

EXCLUSIVE PODCAST: TAROT CARD मुश्किल समय में करते हैं मार्गदर्शन और राहु नहीं है खलनायक.. DR. DEIPTI GARG
PODCAST / July 24, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: TAROT CARD मुश्किल समय में करते हैं मार्गदर्शन और राहु नहीं है खलनायक.. DR. DEIPTI GARG

INDIA NEWS: In pictures: Police use batons and tear gas in clash with India’s ‘cockroach’ party in New Delhi
EDITOR'S NEWS / July 21, 2026

INDIA NEWS: In pictures: Police use batons and tear gas in clash with India’s ‘cockroach’ party in New Delhi

EDITOR'S OPINION: युवाओं की बर्बरता से पिटाई ने दिल्ली पुलिस पर लगाया काला दाग और NEET PAPERLEAK और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सत्ता के लिए बना चुनौती..
EDITOR'S OPINION / July 22, 2026

EDITOR'S OPINION: युवाओं की बर्बरता से पिटाई ने दिल्ली पुलिस पर लगाया काला दाग और NEET PAPERLEAK और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सत्ता के लिए बना चुनौती..

Podcast With ANULLEKHAA: लाल किताब भी रामायण की तरह एक ग्रंथ है जिससे जीवन को मिलती है सार्थक दिशा..
PODCAST / August 5, 2026

Podcast With ANULLEKHAA: लाल किताब भी रामायण की तरह एक ग्रंथ है जिससे जीवन को मिलती है सार्थक दिशा..

Podcast:GEN Z को  SOCIAL MEDIA  से ज्यादा OTT से खतरा, साथ ही NEET PAPERLEAK जैसे कांड शिक्षा  व्यवस्था के लिए घातक... GANESH CHOUDHARY
PODCAST / July 14, 2026

Podcast:GEN Z को SOCIAL MEDIA से ज्यादा OTT से खतरा, साथ ही NEET PAPERLEAK जैसे कांड शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक... GANESH CHOUDHARY

RAJASTHAN NEWS

जयपुर की सबसे खास खबर: जयपुर में बनेगा राजस्थान का सबसे बड़ा मंदिर, CM भजनलाल ने गुप्त वृंदावन धाम में किया राधा-कृष्ण शिला पूजन, बोले- गौरव की बात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में राजस्थान के सबसे बड़े मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में गुप्त वृंदावन धाम का बनना पूरे शहर के लिए गौरव की बात है। आगे उन्होंने कहा कि पहले गुप्त वृंदावन धाम में भगवान कृष्ण-बलराम के दर्शन होते थे। अब यहां श्री श्री राधा श्यामसुंदर के दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे। उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का भी जिक्र किया और कहा कि ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा देश की पहचान का जरूरी हिस्सा है।

A

By Editorial Desk

Published: Aug 10, 2026 05:38 PM • Updated: Aug 10, 2026

Share
जयपुर की सबसे खास खबर: जयपुर में बनेगा राजस्थान का सबसे बड़ा मंदिर, CM भजनलाल ने गुप्त वृंदावन धाम में किया राधा-कृष्ण शिला पूजन, बोले- गौरव की बात

VISHNU AGRAWAL/EDITOR/JAIPUR NEWS/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

जयपुर में बनेगा राजस्थान का सबसे बड़ा मंदिर, CM भजनलाल ने गुप्त वृंदावन धाम में किया राधा-कृष्ण शिला पूजन, बोले- गौरव की बातजयपुर के जगतपुरा में बन रहे गुप्त वृंदावन धाम में CM भजनलाल शर्मा ने राधा-कृष्ण शिला पूजन किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सबसे बड़े मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में इसका निर्माण जयपुर के लिए गौरव की बात है।

Jaipur Gupt Vrindavan Dham: जयपुर के जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में सोमवार को राधा-कृष्ण शिला पूजन का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वैष्णव परंपरा के अनुसार विधि-विधान से शिला की पूजा की और भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की महाआरती में शामिल हुए। इसी शिला से मंदिर में श्री श्री राधा श्यामसुंदर की प्रतिमा तैयार की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल देखने को मिला।

CM भजनलाल बोले- गौरव की बात 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में राजस्थान के सबसे बड़े मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में गुप्त वृंदावन धाम का बनना पूरे शहर के लिए गौरव की बात है। आगे उन्होंने कहा कि पहले गुप्त वृंदावन धाम में भगवान कृष्ण-बलराम के दर्शन होते थे। अब यहां श्री श्री राधा श्यामसुंदर के दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे। उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का भी जिक्र किया और कहा कि ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा देश की पहचान का जरूरी हिस्सा है।

6 एकड़ में बन रहा 17 मंजिला गुप्त वृंदावन धाम

गुप्त वृंदावन धाम करीब 6 एकड़ जमीन पर तैयार किया जा रहा है। इसका मकसद सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। धाम 17 मंजिल का होगा और इसे राजस्थान के बड़े आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंदिर का उद्घाटन अगले साल 12 मई को होने वाला है और उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

रात में दिखेंगी भगवान कृष्ण की लीलाएं

धाम में 180 फीट लंबी और 108 फीट चौड़ी कमान छतरी भी बनाई जा रही है। इसकी खासियत यह होगी कि रात के समय प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए इस पर भगवान कृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी। इसके अलावा मंदिर का मुख्य गेट करीब 70 फीट ऊंचा होगा। इसे राजस्थानी कारीगरी की झलक देते हुए 108 मोर की आकृतियों से सजाया जाएगा। इससे धाम का मुख्य प्रवेश द्वार देखने में काफी खास नजर आएगा। इसके अलावा यहां करीब 25 हजार वर्गफीट का बड़ा दर्शन हॉल बनाया जाएगा। साथ ही 14 प्रेजेंटेशन रूम और ऑडियो-विजुअल थिएटर भी होंगे।

जयपुर की अगली खबर

भजनलाल सरकार से ‘हिसाब मांगने’ उतरी कांग्रेस- पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, वाटर कैनन से तितर-बितर हुई भीड़   

Rajasthan Congress Hisaab Maango Rally : जयपुर में कांग्रेस की 'हिसाब मांगो रैली' में भारी हंगामा। डोटासरा और जूली के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, बैरिकेड्स पर चढ़े खाचरियावास।

जयपुर में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार और जयपुर नगर निगम (JMC) के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जयपुर शहर की बदहाल व्यवस्था, चरमराती सड़कों और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने 'हिसाब मांगो रैली' का आयोजन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

निगम मुख्यालय का किया घेराव

प्रदर्शन की शुरुआत टोंक रोड स्थित नेहरू पैलेस से हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी एकत्रित हुए। गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। गगनभेदी नारेबाजी के साथ हजारों कार्यकर्ताओं का यह काफ़िला जयपुर नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ा। पूरी टोंक रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और चारों तरफ कांग्रेस के झंडे और बैनर ही नजर आ रहे थे।

बैरिकेड्स पर चढ़े खाचरियावास, वाटर कैनन से हड़कंप

नगर निगम मुख्यालय के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्तर की मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही रैली बैरिकेड्स के पास पहुंची, आक्रामक कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास आक्रामक तेवरों में नजर आए और बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए। समर्थकों ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।