JAIPUR NEWS:जयपुर के नए मेयर सुनील कोठारी निकले करोड़पति, पत्नी के पास ढाई करोड़ के गहने, जानिए कितनी है संपत्ति
पत्नी के पास नगद राशि - 20,525आश्रित के पास नगद राशि - 1,21,841सुनील कोठारी के बैंक खाते में जमा राशि - 32,38,671पत्नी के बैंक खाते में जमा राशि - 7,85,263आश्रित के बैंक खाते में जमा राशि - 19,98,739सुनील कोठारी के कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 1,06,97,179पत्नी के नाम से कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 1,49,20,433आश्रित के नाम से कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 6,87,05,654सुनील कोठारी के नाम बचत योजनाओं में जमा राशि - 6,31,718पत्नी के नाम बचत योजनाओं में जमा राशि - 16,81,400किसी व्यक्ति या फर्म को दिए गए ऋण से स्वयं को प्राप्त रकम - 17,31,88,864किसी व्यक्ति या फर्म को दिए गए ऋण से पत्नी को प्राप्त रकम - 1,08,25,023होंडा सिटी जेडएक्स (कीमत 23,08,044 रुपए)मारुति सुजुकी (कीमत 6,97,142 रुपए)टाटा नेक्सोन (कीमत 17,37,477 रुपए)पत्नी के पास ज्वेलरी - 2 करोड़ 69 लाख 95,178 रुपए कीसुनील कोठारी के पास कुल संपत्ति - 25 करोड़, 71 लाख 95 हजार, 682पत्नी के पास कुल संपत्ति - 10 करोड़ 26 लाख 17 हजार 722 रुपएआश्रित के पास कुल संपत्ति - 14 करोड़ 21 लाख 13 हजार 531 रुपएजयपुर और मुंबई में स्वयं की प्रॉपर्टी की कीमत 10,16,48,380 रुपएपत्नी के नाम प्रॉपर्टी की कीमत 1,71,38,212 रुपए
जयपुर के नए मेयर सुनील कोठारी निकले करोड़पति, पत्नी के पास ढाई करोड़ के गहने, जानिए कितनी है संपत्तिSunil Kothari Jaipur Mayor Asset Details: राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम चुनाव फतह करने के बाद बीजेपी ने सुनील कोठारी को मेयर बनाने का फैसला किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति है?
VISHNU AGRAWAL/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM
जयपुर: जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव में बीजेपी की तरफ से नवनिर्वाचित पार्षद सुनील कोठारी का नाम तय हो गया है। बीते दिनों घोषित हुए चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के पास बोर्ड बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत है। इधर, सुनील कोठारी को CM भजनलाल शर्मा का करीबी भी बताया जा रहा है। उनके नाम को लेकर पार्टी ने मोहर भी लगा दी है। बीजेपी की तरफ से बनने वाले नए मेयर सुनील कोठारी जयपुर में सभी पार्षदों में सबसे अमीर हैं। यही नहीं उनकी पत्नी भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इस रिपोर्ट के जरिए जानिए सुनील कोठारी की कुल कितनी संपत्ति है।
सबसे अमीर पार्षद हैं सुनील कोठारी
बता दें कि जयपुर के होने वाले नए मेयर सुनील कोठारी बीजेपी के सबसे अमीर पार्षद हैं। बीजेपी ने उन्हें परकोटा क्षेत्र में वार्ड नंबर 112 से टिकट दिया, जहां उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष शर्मा को 905 वोटो के अंतर से हराया। उनकी संपत्ति की बात करें तो सुनील कोठारी ज्वेलरी व्यवसायी हैं। सुनील कोठारी ने अपने नामांकन में 36 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी है। उनकी पत्नी के नाम भी करोड़ों रुपए की संपत्ति है। सुनील कोठारी के पास जयपुर के अलावा मुंबई में भी कई जगह प्रॉपर्टी है।
यहां जानिए नए मेयर और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति
नामांकन पत्र में दिए गए शपथपत्र में सुनील कोठारी के पास नकद राशि - 3,62,568 बताई गई। इसी तरह-