EXCLUSIVE NEWS: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का नया अवतार, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘ब्रिजर्टन’ स्टार सिमोन एशले के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों बातचीत करती और हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं। दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। बता दें कि ऐश्वर्या राय लंबे समय से लोरियल पेरिस से जुड़ी हुई हैं और कई इंटरनेशनल फैशन इवेंट्स में ब्रांड को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। पिछले साल भी उन्होंने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था, जहां वह मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कस्टम वेलवेट शेरवानी-इंस्पायर्ड कोट में रैंप पर उतरी थीं।

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का नया अवतार, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरसऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में लोरियल पेरिस के ‘ले डेफिले’ शो के आखिर में रैंप वॉक किया। इस दौरान वह खूबसूरत ब्लैक आउटफिट और गहरे लाल बालों में नजर आईं।
RAVINA SHARMA/ JOURNALIST/DAILY INDIATIMES
ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या ने लोरियल पेरिस के ‘ले डेफिले’ शो में रैंप वॉक किया। एफिल टावर और इकोल मिलिटेयर के खूबसूरत बैकग्राउंड में ऐश्वर्या ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा।

ऐश्वर्या ने इस खास मौके के लिए पूरी तरह ब्लैक कस्टम कॉउचर आउटफिट पहना। यह आउटफिट सीरियाई लग्जरी लेबल यारा शूमेकर के फॉल/विंटर 2026-27 कॉउचर कलेक्शन से था, जिसे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने कॉन्सेप्चुअलाइज और स्टाइल किया था

उनका लुक ब्लैक वेलवेट गाउन, 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी और क्रिस्टल से सजे केप से तैयार किया गया था। फिटेड गाउन में डीप नेकलाइन और सिनीच्ड वेस्ट थी, जबकि फ्लोर-लेंथ सिल्हूट ने उनके लुक को और रॉयल टच दिया। केप के बॉर्डर पर पर्ल और क्रिस्टल की डिटेलिंग थी। ऐश्वर्या ने इसके साथ डायमंड से सजा क्राउन, डायमंड रिंग्स और पंप्स पहने।

लाल बालों ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
ऐश्वर्या के आउटफिट के साथ उनके बालों का नया रंग भी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस पहली बार पेरिस के इस रनवे पर फायरि रेड हेयर कलर में नजर आईं। उन्होंने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया था। ब्लैक आउटफिट के साथ लाल बालों का कॉम्बिनेशन उनके लुक को काफी अलग और बोल्ड बना रहा था।
मेकअप की बात करें तो ऐश्वर्या ने विंग्ड आईलाइनर, रेड लिप्स, रूज्ड चीक्स, फेदर्ड आइब्रो और सॉफ्ट कंटूरिंग को चुना। उनका मेकअप भी रेड हेयर और ब्लैक कॉउचर के साथ अच्छी तरह मैच कर रहा था।

सिमोन एशले के साथ भी दिखीं ऐश्वर्या
पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘ब्रिजर्टन’ स्टार सिमोन एशले के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों बातचीत करती और हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं। दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था।
बता दें कि ऐश्वर्या राय लंबे समय से लोरियल पेरिस से जुड़ी हुई हैं और कई इंटरनेशनल फैशन इवेंट्स में ब्रांड को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। पिछले साल भी उन्होंने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था, जहां वह मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कस्टम वेलवेट शेरवानी-इंस्पायर्ड कोट में रैंप पर उतरी थीं।