Popular

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?
EDITOR'S NEWS / July 31, 2026

Congress News: ऑक्सफोर्ड से राहुल गांधी के वॉर रूम तक... आखिर कौन हैं गुरमेहर कौर, जिन्हें कांग्रेस ने दिया बड़ा मंच?

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला
EDITOR'S NEWS / July 30, 2026

Anti Paper Leak Bill: 'बंद कमरे में छिप नहीं सकते, एक दिन खींचकर बाहर लाएंगे', राज्यसभा में खरगे का मोदी सरकार पर हमला

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन
NATIONAL NEWS / August 8, 2026

NEWS BY ZAMAM KHAN: UP के सरायमीर में जानलेवा फाटक से भयभीत हैं आमजन

टैरो कार्ड हमारे जीवन को मार्ग दर्शन करने के साथ मुश्किल समय में परेशानियों से पार पाने में सहायता करते हैं..  MANNPRIT
PODCAST / July 13, 2026

टैरो कार्ड हमारे जीवन को मार्ग दर्शन करने के साथ मुश्किल समय में परेशानियों से पार पाने में सहायता करते हैं.. MANNPRIT

CJP NEWS:पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: नोएडा की युवती पर जीरो FIR दर्ज, जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर
NATIONAL NEWS / July 31, 2026

CJP NEWS:पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: नोएडा की युवती पर जीरो FIR दर्ज, जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर

Podcast With ANULLEKHAA: लाल किताब भी रामायण की तरह एक ग्रंथ है जिससे जीवन को मिलती है सार्थक दिशा..
PODCAST / August 5, 2026

Podcast With ANULLEKHAA: लाल किताब भी रामायण की तरह एक ग्रंथ है जिससे जीवन को मिलती है सार्थक दिशा..

EXCLUSIVE PODCAST: TAROT CARD मुश्किल समय में करते हैं मार्गदर्शन और राहु नहीं है खलनायक.. DR. DEIPTI GARG
PODCAST / July 24, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: TAROT CARD मुश्किल समय में करते हैं मार्गदर्शन और राहु नहीं है खलनायक.. DR. DEIPTI GARG

INDIA NEWS: In pictures: Police use batons and tear gas in clash with India’s ‘cockroach’ party in New Delhi
EDITOR'S NEWS / July 21, 2026

INDIA NEWS: In pictures: Police use batons and tear gas in clash with India’s ‘cockroach’ party in New Delhi

EDITOR'S OPINION: युवाओं की बर्बरता से पिटाई ने दिल्ली पुलिस पर लगाया काला दाग और NEET PAPERLEAK और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सत्ता के लिए बना चुनौती..
EDITOR'S OPINION / July 22, 2026

EDITOR'S OPINION: युवाओं की बर्बरता से पिटाई ने दिल्ली पुलिस पर लगाया काला दाग और NEET PAPERLEAK और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मोदी सत्ता के लिए बना चुनौती..

Rajasthan की सबसे बड़ी खबर: राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 309 निकायों में सीट आरक्षण की सूची जारी, जानिए आपके संभाग में किस वर्ग की खुली लॉटरी
RAJASTHAN NEWS / August 13, 2026

Rajasthan की सबसे बड़ी खबर: राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 309 निकायों में सीट आरक्षण की सूची जारी, जानिए आपके संभाग में किस वर्ग की खुली लॉटरी

NATIONAL NEWS

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर:शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन, योगी सरकार कटघरे में, पुलिस को देना पड़ा दखल

आजमगढ़ पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से बताया है कि स्मिथ इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय गेट पर करीब 20 से 25 मिनट तक प्रदर्शन किया गया। पुलिस एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को समझकर विद्यालय के अंदर कराया गया। आजमगढ़ पुलिस ने बताया है कि वर्तमान में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित है और मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

A

By Editorial Desk

Published: Aug 18, 2026 01:57 PM

Share
उत्तर प्रदेश  से बड़ी खबर:शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन, योगी सरकार कटघरे में, पुलिस को देना पड़ा दखल

शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन, आजमगढ़ में स्कूल के बाहर बैठे छात्र-छात्राएं, पुलिस को देना पड़ा दखलGen-Alpha Protest for teachers appointed in Azamgarh: आजमगढ़ के एक निजी स्कूल में Gen-Alpha (स्कूली छात्र-छात्राओं) ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है।

अमिता शर्मा/JOURNALIST/UTTAR PRADESH/DAILY INDIATIMES

Gen-Alpha Protest in Azamgarh: नीट और भर्ती परीक्षाओं को लेकर दिल्ली का जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को लेकर छात्र सड़कों पर उतरने लगे हैं। इसी कड़ी में आजमगढ़ के एक निजी स्कूल में Gen-Alpha (स्कूली छात्र-छात्राओं) ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों की मांग है कि विद्यालय में कई दिनों से शिक्षक की नियुक्ति को लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन फिर भी अभी तक विद्यालय ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि, मामले में पुलिस के दखल देने के बाद छात्राओं को समझ कर वापस स्कूल में भेजा गया है

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना अंतर्गत स्मिथ इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी होते ही विद्यालय प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए और विद्यालय प्रबंधन छात्र-छात्राओं को समझने में जुट गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से विद्यालय में केमिस्ट्री के टीचर की नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि पढ़ाई के नाम पर फीस की वसूली की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन के समझाने के बाद भी छात्र-छात्राएं नहीं माने और स्कूल के बाहर ही बैठकर प्रदर्शन करते नजर आए।छात्र अपने हाथों में तख्तियां लेकर स्कूल में केमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। हालात को बिगड़ता देख विद्यालय प्रबंधन ने मामले में जीयनपुर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छात्र-छात्राओं को समझने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक विद्यालय प्रबंधन और पुलिस के बीच हुई बातचीत के बाद विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षक की नियुक्ति के बाद कही है। वहीं, पुलिस के समझाने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और विद्यालय में प्रवेश किया

क्या बोली पुलिसआजमगढ़ पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से बताया है कि स्मिथ इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय गेट पर करीब 20 से 25 मिनट तक प्रदर्शन किया गया। पुलिस एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को समझकर विद्यालय के अंदर कराया गया। आजमगढ़ पुलिस ने बताया है कि वर्तमान में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित है और मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।