CJP NEWS:पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: नोएडा की युवती पर जीरो FIR दर्ज, जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर
यह मामला गाजियाबाद के वसुंधरा की निवासी और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर भीड़ को संबोधित करते हुए रुचिका सिंह ने प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने, सार्वजनिक शांति भंग करने और समाज में विद्वेष फैलाने की नीयत से अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: नोएडा की युवती पर जीरो FIR दर्ज, जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर
Ruchika Singh Zero FIR Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नीट प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर नोएडा की रुचिका सिंह पर जीरो FIR दर्ज। मामला जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंपा गया।

Ruchika Singh Zero FIR Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नीट प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर नोएडा की रुचिका सिंह पर जीरो FIR दर्ज। मामला जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंपा गया।Noida Woman FIR PM Modi Remark: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा धांधली के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान रुचिका सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फरीदाबाद की रहने वाली है और फिलहाल नोएडा में निवास करती है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी हैयह मामला गाजियाबाद के वसुंधरा की निवासी और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर भीड़ को संबोधित करते हुए रुचिका सिंह ने प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने, सार्वजनिक शांति भंग करने और समाज में विद्वेष फैलाने की नीयत से अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत मामला पंजीकृत किया है। चूंकि कथित घटना स्थल न्यू दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए नोएडा पुलिस ने 'जीरो एफआईआर' दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
#
Tags: