JSA SILVER SHOW 2026: अरुण गर्ग बोले SILVER SHOW से जयपुर के जूलरी और सिल्वर बाजार को मिलेगी अन्तरराष्ट्रीय पहचान..देखिए अरुण गर्ग का EXCLUSIVE INTERVIEW
DAILY INDIATIMES के EDITOR VISHNU AGRAWAL के साथ एक खास इंटरव्यू में अरुण गर्ग ने JSA SHOW से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों पर बात करते हुए कहा कि SILVER SHOW का आयोजन पहली बार किया जा रहा है और ये SHOW देश के सिल्वर बाजार के लिए एक सार्थक कदम साबित होगा.


JSA SHOW 2026: अरुण गर्ग बोले SILVER SHOW से जयपुर के जूलरी और सिल्वर बाजार को मिलेगी अन्तरराष्ट्रीय पहचान..देखिए EXCLUSIVE INTERVIEW
JSA SHOW के CONVINER अरुण गर्ग ने दावा करते हुए कहा कि नवंबर 2026 में राजधानी जयपुर में होने वाले JSA SILVER SHOW से ज्वेलरी इंडस्ट्री में ख्याति प्राप्त जयपुर की मिलेगी एक अन्तरराष्ट्रीय पहचान और SILVER बाजार में भी भारी ग्रोथ देखने को मिलेगी.

DAILY INDIATIMES के EDITOR VISHNU AGRAWAL के साथ एक खास इंटरव्यू में अरुण गर्ग ने JSA SHOW से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों पर बात करते हुए कहा कि SILVER SHOW का आयोजन पहली बार किया जा रहा है और ये SHOW देश के सिल्वर बाजार के लिए एक सार्थक कदम साबित होगा.
अरुण गर्ग ने JSA के प्रमुख कर्ताधर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से JSA SHOW का आयोजन किया जा रहा है..

अरुण गर्ग ने कहा कि JSA SHOW का आयोजन 3 दिवसीय होगा और जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा..

जयपुर में ऐतिहासिक पहल: पहली बार सजेगा 'जेएसए सिल्वर शो', देश-विदेश से जुटेंगे 10 हजार से अधिक कारोबारी
जयपुर। राजस्थान की राजधानी में चांदी के कारोबार को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पहली बार एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (जेएसए) की ओर से गुलाबी नगरी में 'जेएसए सिल्वर शो' का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस वृहद शो के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। यह तीन दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन आगामी 22, 23 और 24 नवंबर 2026 को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।वैश्विक मंच पर चमकेगी राजस्थान की चांदीएसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय व्यापारिक समागम में देश और दुनिया भर से 250 से अधिक प्रदर्शक (एग्जीबिटर्स) अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
इसके साथ ही शो में 10 हजार से अधिक बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) खरीदारों और आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस शो का मुख्य उद्देश्य जयपुर और समूचे राजस्थान के चांदी उद्योग को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक नई और मजबूत पहचान दिलाना है। इससे न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां के पारंपरिक कारीगरों को भी एक बहुत बड़ा बाजार मिल सकेगा।निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वारएसोसिएशन के सचिव राहुल जैन ने इस आयोजन को राज्य के कारोबारियों के लिए एक बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि अब तक राजस्थान के चांदी व्यवसायियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे देश के अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता था। यह पहली बार हो रहा है जब जयपुर में इतने बड़े पैमाने पर सिल्वर शो का आयोजन किया जा रहा है।
इससे देश-विदेश के बड़े खरीदार सीधे राजस्थान आएंगे, जिससे राज्य में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय चांदी उद्योग को लंबे समय तक इसका व्यापारिक लाभ मिलता रहेगा।पारंपरिक कारीगरी को मिलेगा वैश्विक बाजारशो के संयोजक (कन्वीनर) अरुण गर्ग ने कहा कि यह आयोजन महज एक प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है। यह राजस्थान की पारंपरिक चांदी की नक्काशी, हस्तशिल्प और स्थानीय हुनरमंद कारीगरों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दूरगामी पहल है। इसके अलावा, चांदी के आभूषणों (सिल्वर ज्वेलरी) के तेजी से बढ़ते बाजार का सीधा फायदा जयपुर के रत्न (जेमस्टोन) और रत्न एवं आभूषण (जेम्स एंड ज्वेलरी) उद्योग को भी मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में निर्यात को एक नई और तेज रफ्तार मिलने की पूरी उम्मीद है।इस गरिमामयी पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान शो की संयोजक अनीता ढींगरा, कोषाध्यक्ष दीपेश गोयल, निशांत विजयवर्गीय और कुशाल खूंटेटा सहित उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।