Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा
Popular / November 25, 2026

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST
PODCAST / October 8, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST
EDITOR'S OPINION / November 20, 2026

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’
BEST WOMAN / November 25, 2026

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’

RAJASTHAN NEWS

भरतपुर से बड़ी खबर: राजस्थान में भी अयोध्या के राम मंदिर जैसा डोनेशन स्कैम, सोने-चांदी के आभूषण सहित बिना रसीद चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा, अब हुआ खुलासा

भरतपुर का यह प्रसिद्ध मंदिर पहले भी वित्तीय अनियमितताओं और कीमती सामान के गायब होने के चलते विवादों में घिर चुका है, जिसका निपटारा अब तक नहीं हो सका है।

A

By Editorial Desk

Published: Jul 19, 2026 05:09 PM • Updated: Nov 25, 2026 • 213 views

Share
भरतपुर से बड़ी खबर: राजस्थान में भी अयोध्या के राम मंदिर जैसा डोनेशन स्कैम, सोने-चांदी के आभूषण सहित बिना रसीद चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा, अब हुआ खुलासा 213 views

VISHNU SHARMA/ADVOCATE/BHARATPUR NEWS/DAILY INDIA TIMES

राजस्थान में भी अयोध्या के राम मंदिर जैसा डोनेशन स्कैम, सोने-चांदी के आभूषण सहित बिना रसीद चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा, अब हुआ खुलासाBharatpur के श्रीबांके बिहारीजी मंदिर में 1 साल से नहीं कटी चढ़ावे की रसीद। अयोध्या राम मंदिर डोनेशन स्कैम जैसी लचर व्यवस्था से भक्त परेशान, पुजारी के भरोसे स्टॉक रजिस्टर।

राजस्थान में धार्मिक आस्था और वित्तीय हिसाब-किताब की पारदर्शिता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने देवस्थान विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, भरतपुर के प्रसिद्ध श्रीबांके बिहारीजी मंदिर में आने वाले लाखों रुपए के चढ़ावे का कोई पुख्ता सरकारी या डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। मंदिर में पिछले 1 साल से भक्तों को दान की रसीद न मिलना और पूरा स्टॉक रजिस्टर विभागीय कर्मचारियों के बजाय केवल मंदिर के पुजारी के भरोसे छोड़ देने के इस गंभीर मामले ने देश के बहुचर्चित अयोध्या राम मंदिर डोनेशन स्कैम के दौरान सामने आई लचर वित्तीय व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड मेंटेनेंस की कमियों की यादें ताजा कर दी हैं

श्रद्धालु अब इस अव्यवस्था की तुलना अयोध्या के उस विवादित मामले से कर रहे हैं जहां दान के नाम पर सिस्टम की ढिलाई का फायदा उठाने के आरोप लगे थे। भरतपुर के इस सबसे बड़े आय स्रोत वाले मंदिर में भगवान के दरबार का पूरा लेखा-जोखा इस समय पूरी तरह बे-हिसाब नजर आ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

साल से नहीं कटी चढ़ावे की रसीद, सरकारी कर्मचारी के बिना चल रहा काम

देवस्थान विभाग की आय का सबसे बड़ा जरिया होने के बावजूद श्रीबांके बिहारीजी मंदिर में चढ़ावे का हिसाब-किताब पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गया है। मंदिर में हर महीने लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण आते हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 2026 में अब तक 21 लाख रुपए से अधिक की नकदी चढ़ावे के रूप में मिल चुकी है, जिसमें दानपेटी की राशि भी शामिल है।

स्थानीय भक्तों का साफ आरोप है कि उन्हें दान की कोई रसीद नहीं दी जाती, वहीं देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त मुकेश मीणा का दावा है कि कोई भक्त खुद ऑफिस आकर रसीद मांगता ही नहीं है।

नियमों के मुताबिक विभाग को रसीद काटने और रिकॉर्ड मेंटेन करने के लिए यहां सरकारी कर्मचारी तैनात करना होता है, लेकिन नए पुजारी की नियुक्ति के बाद से सारा काम बिना किसी स्वतंत्र सरकारी मॉनिटरिंग के केवल एक रजिस्टर में एंट्री करके चलाया जा रहा है। दानपेटी भी ऐसी जगह रखी गई है कि लोग पैसे बाहर ही छोड़ जाते हैं।

अभी तक नहीं सुलझा रहस्यमयी 'हीरा प्रकरण'

भरतपुर का यह प्रसिद्ध मंदिर पहले भी वित्तीय अनियमितताओं और कीमती सामान के गायब होने के चलते विवादों में घिर चुका है, जिसका निपटारा अब तक नहीं हो सका है।

हीरे जैसा नग लिखकर हुई एंट्री:

 रणजीत नगर की रहने वाली महिला श्रद्धालु मीरा ने मंदिर में एक कीमती हीरा चढ़ाया था, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने रजिस्टर में उसे 'हीरे जैसा नग' लिखकर एंट्री की। जब बाद में बिल पेश कर रसीद मांगी गई, तो विभाग मुकर गया।

प्रमाणिकता जांच की कमेटी फेल:

इस हीरे की असलियत सिद्ध करने के लिए एक विशेष जांच कमेटी का गठन भी किया गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी आज तक इस हीरे का असली सच सामने नहीं आ पाया है कि वह असली हीरा था या कोई साधारण कांच का टुकड़ा

दबाव बनाकर जबरन वसूली का आरोप

घासीराम कॉलोनी के मनोज और रणजीत नगर के अनिल अग्रवाल जैसे स्थानीय भक्तों ने बताया कि अब मंदिर में अपनी इच्छा से दान-दक्षिणा करना भी मुश्किल हो गया है।

सामान और दक्षिणा की फिक्स डिमांड: भक्तों का आरोप है कि पोशाक और फूल-बंगला चढ़ाने पर पुजारी द्वारा जबरन 1200 रुपए का अतिरिक्त सामान, दो किलो मिठाई और 1100 रुपए की फिक्स दक्षिणा की मांग की जाती है।

पहले जैसी व्यवस्था की मांग: श्रद्धालुओं का कहना है कि पूर्व में ऐसा कभी नहीं होता था और भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार स्वेच्छा से दान देते थे। इस प्रकार की व्यावसायिक वसूली और अयोध्या डोनेशन स्कैम जैसी प्रशासनिक लचरता के कारण मंदिर की छवि खराब हो रही है, जिसे सरकार को तुरंत दुरुस्त करना चाहिए।

213 views