Popular

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES
EDITOR'S NEWS / October 21, 2026

EXCLUSIVE NEWS: पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक हिरासत में रखा' AAP का आरोप- 50 हजार का जुर्माना भी लगाया.. DAILY INDIATIMES

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA
PODCAST / September 11, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: अपार धन प्राप्ति के लिए करें माता लक्ष्मी उपासना और मंत्र चिकित्सा से गंभीर रोगों का चमत्कारिक निदान सम्भव, अध्यात्म से मिलती है जीवन को सार्थक दिशा: DR. GAURAV SHUKLA और DR. ARTI SHUKLA

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type
LIFESTYLE / October 4, 2026

FAISHION TREAND: Layered haircuts for women that work for every hair type

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा
Popular / November 25, 2026

WORLD NEWS: ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को मारे गए 74 कोड़े, इस वजह से मिली सजा

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST
PODCAST / October 8, 2026

EXCLUSIVE PODCAST: आपकी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदल सकते हैं आपका भाग्य और NUMEROLOGY नहीं है अंधविश्वास: SUNIL SHARMA, NUMEROLOGIST

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST
EDITOR'S OPINION / November 20, 2026

EDITOR'S NEWS: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP चारों खाने चित, गांवों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी!, CM भजन लाल की भरतपुर में शर्मनाक हार: VISHNU AGRAWAL, JOURNALIST

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़
Popular / October 23, 2026

₹460 करोड़ की ब्रा! काइली जेनर ने पहनकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, जानें इस बेशकीमती फैंटेसी ब्रा का राज़

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'
PEOPLE / September 13, 2026

EXCLUSIVE STORY: हर रोज पूरे कपड़े उतारते थे, प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च से हुई जांच', 37 साल की एक्ट्रेस की खौफनाक कहानी,पैसा हो तो जेल में कुछ भी मुमकिन'

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,
EDITOR'S NEWS / November 7, 2026

देखिए सोनिया गांधी का EXCLUSIVE INTERVIEW : सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नुकसान का एहसास हो रहा', सोनिया गांधी का सरकार पर तंज,

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’
BEST WOMAN / November 25, 2026

27 साल की प्यूर्टो रिको की मॉडल बनी मिस यूनिवर्स 2026, दुनियाभर की 115 सुंदरियों को हराकर रचा इतिहास, बोली एक लीडर को अपने नैतिक मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए और दूसरे के लिए उदाहरण बनना चाहिए।’

NATIONAL NEWS

कॉंग्रेस सांसद संजना जाटव, जो संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान सबसे आगे दिखीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी करते हैं सपोर्ट

A

By Editorial Desk

Published: Jul 28, 2026 05:54 PM • Updated: Nov 28, 2026 • 169 views

Share
कॉंग्रेस सांसद  संजना जाटव, जो संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान सबसे आगे दिखीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी करते हैं सपोर्ट 169 views

कौन हैं संजना जाटव, जो संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान सबसे आगे दिखीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी करते हैं सपोर्टSanjana Jatav MP: संसद परिसर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सबसे आगे खड़ी 28 वर्षीय सांसद संजना जाटव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर कौन हैं राजस्थान की यह युवा सांसद, कैसे पहुंचीं लोकसभा तक और क्यों अचानक देशभर में चर्चा का केंद्र बन गईं, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर.

VISHNU AGRAWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES

Sanjana Jatav Biography: सोशल मीडिया पर इन दिनों संसद परिसर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 28 साल की एक युवा महिला सांसद विपक्ष के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करती नजर आ रही हैं. जब यह युवा सांसद बुलंद आवाज में नारे लगाती हैं, तो उनके ठीक पीछे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के तमाम दिग्गज सांसद खड़े होकर उनके नारों को दोहराते हैं. सरकार के खिलाफ बेबाक अंदाज में मोर्चा खोलने वाली यह युवा सांसद कोई और नहीं, बल्कि राजस्थान से आने वाली कांग्रेस की सांसद सजना जाटव हैं.

संसद के मकर द्वार पर संभाली मोर्चेबंदी

संसद के मानसून सत्र के दौरान जब नीट (NEET) और छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस और पूरे विपक्ष ने सरकार को घेरा, तब संजना जाटव संसद के मकर द्वार के बाहर जारी प्रदर्शन में सबसे आगे खड़ी नजर आईं. राहुल गांधी ने उन्हें सबसे आगे की कतार में खड़ा किया. संजना ने सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और न्याय की मांग की. उनके इसी अंदाज का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और वे अचानक देश भर की सुर्खियों में छा गईं.

कौन हैं संजना जाटव? जानिए उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि

संजना जाटव राजस्थान की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं. उनका सियासी और व्यक्तिगत सफर काफी दिलचस्प रहा है:

जन्म व शिक्षा: संजना जाटव का जन्म 1 मई 1998 को राजस्थान के भरतपुर जिले के भूसावर में हुआ था. उन्होंने बीए (BA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की.

पारिवारिक पृष्ठभूमि: उनके पिता हरभजन सिंह पेशे से ठेकेदार रहे और बाद में उपसरपंच भी बने.

ससुराल व पति: संजना जाटव का विवाह राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत कप्तान सिंह से हुआ है.

स्थानीय निकाय से लेकर संसद तक का सियासी सफर

संजना का राजनीतिक सफर बेहद कम समय में काफी तेजी से आगे बढ़ा है:

1. जिला परिषद सदस्य: 17 नवंबर 2021 से 15 जून 2024 तक वे अलवर जिला परिषद की सदस्य रहीं. इस चुनाव में उन्होंने 4,991 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

2. विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कठूमर सीट से उम्मीदवार बनाया. हालांकि, बेहद करीबी मुकाबले में वे महज 409 वोटों के अंतर से चुनाव हार गईं.

3. लोकसभा चुनाव 2024: हार के बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने उन पर अपना भरोसा कायम रखा. 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें भरतपुर से मैदान में उतारा. संजना जाटव ने बीजेपी के प्रत्याशी रामस्वरूप कोहली को शिकस्त देकर पहली बार लोकसभा में अपनी जगह बनाई और सांसद बनीं.

प्रियंका गांधी के अभियान से मिली पहचान और हाईकमान का भरोसाईस्टर्न राजस्थान (पूर्वी राजस्थान) में संजना जाटव को पहचान प्रियंका गांधी के "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" अभियान से मिली. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाई. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, संजना जाटव को प्रियंका गांधी काफी पसंद करती हैं और पार्टी हाईकमान से उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है.

संजना जाटव को जब भी पार्टी ने कोई जिम्मेदारी या अवसर दिया, उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया. वे लगातार जमीन पर उतरकर अपने क्षेत्र के लोगों से मिलती हैं, उनकी समस्याओं और मुद्दों को सुनती हैं. 28 साल की उम्र में अपनी जमीनी पकड़ और बेबाक शैली के दम पर संजना जाटव आज भारतीय राजनीति और संसद में एक सशक्त युवा चेहरे के रूप में उभरी हैं.

169 views